लखनऊ, जुलाई 28 -- मोहनलालगंज। हुलासखेड़ा ससुराल में शनिवार को विवाहिता सीमा ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की थी। मृतका के पिता परवरी पश्चिम निवासी मनोज ने ससुरालीजनों पा दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतका का विवाह 7 मार्च 2026 को हुआ था। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि ससुरालीजन कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे जिससे तंग आकर शनिवार को सीमा ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पति अमित कुमार व ससुर रामचन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...