वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, संवाददाता। नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने में अदालत ने एक अभियुक्त को दंडित किया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट (द्वितीय) सुनील कुमार की कोर्ट ने भड़ाव (जंसा) के राजेश्वर कुमार वर्मा उर्फ राजेश्वर वर्मा को दस वर्ष कैद की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अदालत में अभियोजन की ओर से एडीजीसी पवन जायसवाल और वादी के अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद ने पक्ष रखा।अभियोजन के अनुसार जंसा के व्यक्ति ने 14 अक्तूबर 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री का घर के सामने रहने वाला राजेश्वर पटेल शोषण करता रहा। यह बात लड़के के पिता, भाइयों अरविंद पटेल और दिलीप पटेल को पता चल गई। जिसके बाद मामले को खत्म करने के उद्देश्य से राजेश्वर ने लड़की को मारने की योजना बनाई। 13 अक्तूबर 2019 को लड़की ...