खुदकुशी के लिए उकसाने वाले दो भाई गिरफ्तार
बदायूं, मई 15 -- कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते अपने ही भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के गांव उलैया निवासी उमेश पुत्र रामपाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई टिंकू और मनोज जमीन के बंटवारे को लेकर उसके दूसरे भाई रवेंद्र 25 वर्ष को लंबे समय से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर रवेंद्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी टिंकू और मनोज को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- आत्महत्या के लिए उकसाने में सात के खिलाफ मुकदमा कोतवाल ने बताया कि जमीन विवाद में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.