आरा, मार्च 7 -- -उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकिया गांव में शनिवार सुबह की घटना -खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकिया गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव कमरे की छत में लगे बांस से लटका मिला। उसके गले पर रस्सी तार से बने लंबे जख्म का निशान पाया गया है। परिजनों की ओर से आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। मृत युवक चकिया गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह का 22 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश था। इधर, युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि रोज की रात शुक्रवार की रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद उनका पुत्र ओम प्रकाश अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार की सुबह वे चाय पीने के ...