बहराइच, फरवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। तीन थानों के विभिन्न स्थानों पर अधेड़ सहित तीन के शव लटकते मिले है। खुदकुशी की वजह भी अपुष्ट है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। हरदी थाने के एरिया गांव में अर्जुन (22) पुत्र राधेश्याम गुरूवार रात में कमरे में सो रहा था। शुक्रवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर जब परिजनों ने कमरे में देखा तो युवक का शव छत के कुंडे से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रामगांव थाने के कोटिया गांव में शुक्रवार सुबह हनुमान (50) पुत्र बुधई का शव गेंहू के खेत में शहतूत के पेड़ की डाल पर लटका मिला। मृतक का अपनी पत्नी ननकई से पारिवारिक समस्या की बात को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट में उसकी पत्नी ननकई को चोट आ गई थी। घायल महिला क...