मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- छपार। ईद उल फितर व अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक कराने को लेकर सीओ सदर व थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ गांव खुड्डा में फ्लैग मार्च किया। गुरुवार को सीओ सदर डा. रविशंकर मिश्रा व छपार थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने पुलिस फोर्स के साथ गांव खुड्डा में पैदल गश्त किया। सीओ ने ग्रामीणों से संवाद कर ईद उल फितर को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। सीओ सदर ने कहा कि ईद को आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर मनाए। इंटरनेट मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नही जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने खोजानगला, खामपुर व बढीवाला आदि गांवों भी पैदल गश्त किया। इस दौरान एसएसआई लोकेश गौतम, रामपुर तिराहा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, उपनिरीक्षक रमित यादव, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.