शाहजहांपुर, जून 6 -- खुटार। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। खुटार क्षेत्र के गांव पिपरिया वीरसिंहपुर और हरीपुर-महोलिया के बीच कई दिनों से रात और सुबह के समय धड़ल्ले से खनन कराया जा रहा है। आरोप है कि खनन माफिया ने उपजाऊ खेतों को गहरे गड्ढों में बदल दिया है। सूचना के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक रात होते ही ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी खनन शुरू हो जाता है और सुबह करीब 10 बजे तक यह सिलसिला चलता रहता है। गांव के रास्तों से लगातार दौड़ रही मिट्टी भरी ट्रालियों से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन करते सात ट्रैक्टर जब्त, हड़कंपअवैध खनन की बढ़ती समस्या बताया जा रहा है कि पिपरिया वीरसिंहपुर में जेवेंद्र और विश्वेश्वर के खेतों में, जबकि हरीपुर-महोलिया क्षेत्र म...