शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- खुटार। खुटार कस्बे से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में अवैध कबाड़ कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। हालात यह हैं कि बिना रजिस्ट्रेशन और जीएसटी के दर्जनों कबाड़ की दुकानें खुलेआम संचालित हो रही हैं। इन दुकानों पर चोरी के वाहन, इंजन, पंखे, बिजली मोटर के तार और अन्य सामान बेचे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद पुलिस और जीएसटी विभाग की कार्रवाई अब तक जांच तक ही सीमित नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद सामान को कबाड़ की दुकानों पर आसानी से खपा देते हैं। इससे चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चोरी के वाहनों को सस्ते दामों में खरीदकर उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट्स में बेच दिया जाता है, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता ह...