शाहजहांपुर, मार्च 17 -- खुटार। मंगलवार को कुर्रेया खानपुर निवासी महेंद्र 48 अपनी पत्नी सिंदूरी देवी 45 वर्ष के साथ को किसी काम से खुटार आए थे। बाइक से वापस जाते समय 11.30 बजे खुटार पुवायां रोड पर सिकलापुर के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनो को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...