शाहजहांपुर, मार्च 25 -- खुटार। खुटार-पुवायां हाईवे के आठकोना गांव मोड़ के पास आमने-सामने आ रहे ट्रैक्टर और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार चालक शिवांग मिश्रा (22) बाल-बाल बच गए। मंगलवार देर शाम लखीमपुर जनपद के गांव मूड़ा गालिब निवासी हरिश्चंद्र पाल के बेटे निर्जल पाल ट्रैक्टर में डबल ट्राली जोड़कर पुवायां की ओर जा रहे थे। वहीं बंडा थाना क्षेत्र के गांव देवकली निवासी ग्राम प्रधान अनुभव मिश्रा के बेटे शिवांग मिश्रा खुटार की ओर कार चला रहे थे। जैसे ही वे आठकोना मोड़ पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर हाईवे किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर चालक निर्जल पाल ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को बाहर निकाला और चालक को हिरासत मे...