शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- खुटार। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों, सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। रामपुर कला स्थित शहीद उधम सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक स. हरवेल सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सुंदर झांकियां और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। एलएसपी पब्लिक स्कूल रामपुर कला में प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वनस्थली इंटर कॉलेज सिकलापुर में प्रधानाचार्य आरएन मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मैना देवी, खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित और थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnaga...