शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- खुटार क्षेत्र के गांव गुरघिया में खेतों में बाघ के संदिग्ध पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। लगातार जंगली जानवरों की चहलकदमी के संकेत मिलने के बावजूद वन विभाग की कार्रवाई जांच तक सीमित नजर आ रही है। न तो किसी जानवर को पकड़ने की पहल हुई और न ही जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास किए गए। गांव गुरघिया निवासी दिनेश मिश्रा ने बताया कि उनका खेत मजरा पुरैना में स्थित है, जहां सरसों और गेहूं की फसल लगी हुई है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने बेटे शिवा मिश्रा के साथ खेत पर पहुंचे तो गेहूं के खेत में बड़े जंगली जानवर के पगचिन्ह दिखाई दिए, जो बाघ की ओर इशारा कर रहे थे। खेत में नीलगाय के भी पगमार्क मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बाघ ने नीलगाय का पीछा किया हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.