जौनपुर, दिसम्बर 18 -- जौनपुर, संवददाता। थाना खुटहन पुलिस टीम के साथ बुधवार की रात करीब 11 बजे हुई मुठभेड़ में एक शातिर गो-तस्कर को गोली लगी। उसे घायलावस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार से उतरकर भाग रहे उसके साथी को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार, एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस और नगदी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में बुधवार की रात थानाध्यक्ष खुटहन चन्दन कुमार राय पुलिस कर्मियों और क्राइम टीम के कांस्टेबल सुरेन्द्र वर्मा, कुलदीप गोस्वामी, विजयशंकर, आकाश निषाद और ओमका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.