औरंगाबाद, जनवरी 28 -- हसपुरा प्रखंड के खुटहन गांव में बुधवार को पंचायत भवन में पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी और सीओ कौशल्या कुमारी ने फीटा काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे सशक्त समाज, सशक्त पंचायत अभियान के तहत हर पंचायत में पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। कहा कि शिक्षा ही समाज की असली पूंजी है और यह पुस्तकालय गांव के बच्चों व युवाओं के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन का अवसर गांव में ही मिल सकेगा। न्याय सचिव विकास कुमार ने अतिथियों को गमले में पौधा देकर सम्मानित किया। इस दौरान मिडिल स्कूल की छात्रा तन्नू कुमारी, पल्लवी कुमारी, परी कुमारी, नेहा कुमारी, चंचला कुमारी, रुजिया खातून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.