सासाराम, जून 2 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र को मैदानी इलाकों से जोड़ने वाली खुखमा घाटी सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है। सड़क की बदहाली के कारण पहाड़ी गांवों के लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। स्थिति यह है कि जहां करीब तीन दशक पहले इस मार्ग पर छोटी-बड़ी गाड़ियां आसानी से चलती थीं, वहीं आज पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क के माध्यम से नौहट्टा, चुटिया बाजार तथा कैमूर पहाड़ी क्षेत्र के कई गांवों का सीधा संपर्क बना रहता था।

सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत कर इसे पुनः चालू कर दिया जाए तो बरकट्टा, सलमा, आथन, अधौरा तथा गुप्ताधाम सहित सैकड़ो पहाड़ी क्षेत्र का गांव का संपर्क सुगम हो जाएगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में भी लोगो...