सासाराम, जुलाई 24 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खुखमा घाटी को वन पथ में शामिल कर ग्रामीणों के आवागमन के लिए सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग बिहार विधानसभा में उठाई गई। विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान सरकार का ध्यान इस जनहित के मुद्दे की ओर आकर्षित किया। विधायक ने सदन में कहा कि खुखमा घाटी को वन पथ का दर्जा मिलने और सड़क निर्माण होने से पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों की आवाजाही आसान होगी। यह भी पढ़ें- Siwan News बड़हरिया की जर्जर सड़कों का मुद्दा विस में उठाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...