बोकारो, मार्च 8 -- जरीडीह थाना क्षेत्र खुंटरी पंचायत के ओहदार टोला में बीती शुक्रवार की रात गांव में घटी मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस हस्तक्षेप एवं आरोपी युवक दो युवको की गिरफ्तारी के बाद मामला शांत हुआ। वही दो गुटो में हुई मारपीट के बाद प्रथम पक्ष जितेन्द्र कुमार प्रमाणिक व दुसरे पक्ष सोनु कर्मकार ने आवेदन देकर एक दुसरे के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। जितेन्द्र प्रमाणिक ने थाने में दिये आवेदन में कहा कि गांव के ही पुनीत कर्मकार नामक युवक परिवार के अन्य लोगों को लेकर पड़ोस के घर पहुंच जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नाई समाज के महिला पुरुषों के साथ मारपीट करने आरोप लगाये। पीड़ित युवक जितेंद्र कुमार प्रमाणिक ने घटना को लेकर गांव के पुनीत कर्मकार, उतम कर्मकार, राहुल कर्मकार, प्रकाश उर्फ छोटू कर्मकार, सोनू कर्मकार, बादल ...