नई दिल्ली, अगस्त 4 -- सावन में भगवान शिव को भोग लगाना हो या कुछ मीठा खाने का दिल करे, दूध वाली खीर फटाफट बन जाती है। हालांकि खीर बनाते हुए गैस पर ही खड़े रहना पड़ता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही हुई नहीं कि खीर जल जाती है। ये जली हुई खीर बेकार ही जाती है और घर में कोई इसे खाने को तैयार नहीं होता। कई बार तो खीर सिर्फ हल्की सी लगती है, लेकिन दूध में इतनी अजीब सी महक आ जाती है कि खाने का मन नहीं करता। अब सवाल है कि ऐसे में क्या किया जाए? पूरी खीर फेंकने का तो मन नहीं करता, तो क्यों ना खीर को दोबारा से ठीक कर लिया जाए? जी हां, खीर में से जली हुई महक को आप आसानी से निकाल सकते हैं। बस इसके लिए आपको एक छोटा सा हैक फॉलो करना है। इंस्टाग्राम पर दीप्ति कपूर ने इसे शेयर किया है, आइए जानते हैं।जली हुई खीर की महक को कैसे दूर करें? सीखें हैकस्टेप 1- किसी...