उन्नाव, फरवरी 1 -- हिलौली। हिलौली के बल्दीखेड़ा गांव में चल रहा क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला अकोहरी और खीरो के बीच खेला गया। जिसमें अकोहरी की टीम ने खीरो की टीम को 31 रनों से हराकर फाइनल खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। वर्तमान समय में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि एक बेहतर करियर का विकल्प भी है। यदि खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास करें तो वह राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। पूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.