खीरोघाटी पम्पिंग योजना पर उठाए सवाल
अल्मोड़ा, मई 25 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। खीरोघाटी पम्पिग पेयजल योजना की लगातार खराब स्थिति से त्रस्त क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम सुनील कुमार राज के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। शीघ्र योजना को ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहना है कि 25 गावों को लाभान्वित करने वाली खीरोघाटी पम्पिंग पेयजल योजना की मोटर खराब होने, पाइप लाइन फटने से आपूर्ति बाधित होते रहती है। ज्ञापन देने वालों में धन्यारी प्रधान प्रकाश सिंह अधिकारी, सती नौगांव जिला पंचायत सदस्य माया देवी, चमीनी प्रधान लछी राम, दयाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.