हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस, संवाददाता। थाना सासनी के गांव मिया नगला में खीरे की फसल को नुकसान पहुंचाने से मना करने पर दबंगों ने एक महिला को लाठी-डंडों से पीटा और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बचाने आई सास और देवर को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मिया नगला निवासी प्रीति पत्नी रंजीत कुमार ने तहरीर में कहा है कि 17 अप्रैल की शाम वह अपने खेत पर खीरे की फसल की रखवाली कर रही थी। तभी गांव की ही प्रियंका पुत्री चरन सिंह खेत में फसल को नुकसान पहुंचाने लगी। यह भी पढ़ें- खेत में कचरा जलाने को लेकर बुजुर्ग दंपती को लाठी व रॉड से पीटा, मुकदमा दर्ज मना करने पर प्रियंका गाली-गलौज करने लगी और डंडे से वार कर दिया, जिससे प्रीति की आंख के नीचे चोट लग गई। प्रीति जब घर लौटी तो प्रियंका ने पीछा कर घर...