भागलपुर, मार्च 2 -- सजौर थाना क्षेत्र के बंधाव गांव में शनिवार को नरियरा बहियार में असामाजिक तत्वों ने 12 कट्ठे में लगी खीरा की फसल को उखाड़कर फेंक दिया। असामाजिक तत्वों के काले कारनामे से किसानों को लाखों की क्षति का अनुमान है। मामले में बंधाव के मुंशी कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों ने खीरा का पूरा खेत उजाड़ दिया। वहीं गांव के संजीव कुमार मांझी ने बताया कि उसका समरसेवल पंप शनिवार की देर रात अज्ञात चोर निकालकर फरार हो गया। सजौर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...