लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- लखीमपुर। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया है। सुबह साढ़े आठ बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों में पहुंचने लगे। वहां उनकी जांच तलाशी की जा रही है। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 16 केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक पाली में 6528 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- लखीमपुर में आज से शुरू होमगार्ड भर्ती परीक्षा यह भर्ती परीक्षा लगातार तीन दिनों तक 25, 26 और ...