लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- लखीमपुर के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात पशु चोरी समेत तमाम आपराधिक मामलों का आरोपी शातिर बदमाश सईद बंजारा पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच गया। पुलिस ने निजी थार वाहन पर सवार बंजारा को घेर लिया था, लेकिन बदमाश ने पहले फायरिंग की और फिर पिकअप बैक करके पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। रहरिया चौकी इंचार्ज हिमांशु आनंद सिंह सहित पुलिस टीम पर हमले में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इंचार्ज को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बंजारा मौके का फायदा उठाकर अंधेरे का सहारा लेकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि यह बदमाश लंबे समय से इलाके में सक्रिय है और पशु चोरी में माहिर है। सईद बंजारा अपनी पिकअप लेकर चलता है। मंगलवार की रात भीखमपुर के पास उसकी मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली। चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.