लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 13 -- लखीमपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हो गई। इसके लिए जिले के 15 स्कूलों के परीक्षा केंद्र पर करीब 5679 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। सुबह के समय घने कोहरे की वजह से ग्रामीण इलाकों से बच्चों को लेकर आए अभिभावक परेशान दिखे। इस परीक्षा को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने आज अवकाश घोषित किया है। छमाही परीक्षा को आगे बढ़ा दिया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा प्रभारी वाई के प्रसाद ने बताया कि कक्षा 5 में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से कक्षा 6 में प्रवेश के आवेदन मांगे गए थे। शनिवार को 15 विद्यालयों के परीक्षा केंद्र पर 5679 बच्चें परीक्षा दे रहे हैं। सभी ब्लाकों के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाएं गए है। जिनकी निगरानी के लिए पर्यवेक्षक तैनात हैं।

ह...