लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- लखीमपुर। फाल्गुन मास की पवित्र बेला में खाटू श्याम भगवान के परम भक्तों ने शुक्रवार सुबह शहर और तिकुनिया कस्बे में भव्य निशान यात्रा निकालकर उत्सव की शुरुआत की। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्याम की निशान को कंधों पर उठाया और कस्बे की प्रमुख सड़कों पर यात्रा की। यात्रा खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां सुबह चार बजे मंगल आरती के बाद निशान को पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा में शामिल किया गया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और 'श्याम बाबा की जय' के उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया। महिलाएं-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग सभी झंडी लिए नाचते-गाते चले। यात्रा बाजार, स्टेशन रोड और मुख्य चौराहों से गुजरकर दोपहर मंदिर लौटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...