लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- मरीज के इलाज का पूरा डाटा महज एक क्लीक पर जानने को आभा आईडी बना रही है। खीरी जिले ने लखनऊ,गोरखपुर और आगरा को पछाड़कर पहला स्थान बनाया है। इसके लिए खीरी जिले के सीएमओ डा.संतोष गुप्ता को लखनऊ में सम्मानित किया गया। खीरी की स्वास्थ्य टीम को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत प्रदेश में पहला स्थान मिला है। 21 फरवरी से बीस मार्च तक चले अभियान में खीरी जिले ने रोजाना 4381 आभा आईडी बनाकर कुल 132980 आभा आईडी बना दी। दूसरे स्थान पर लखनऊ ने 107500 गोरखपुर ने 70830 और आगरा ने 60956 आभा आईडी बनायी है। लखनऊ स्थित होटल क्लार्क अवध में आयोजित राज्य स्तरीय एबीडीएम कॉन्फ्रेंस के दौरान अभियान अवधि में सबसे अधिक आभा आईडी बनाने के लिए सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता को 'प्रशंसा पत्र' प्रदान किया गया है। सम्मान महानिदेशक चिकित्सा एवं स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.