लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- शहर के गुरु नानक स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही नौ बालिकाएं लखनऊ यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम में चयनित हुई है। एकेडमी की कोच एवं सचिव तृप्ति अवस्थी ने बताया कि चयनित सभी बालिका खिलाड़ी विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राएं हैं और नियमित रूप से एकेडमी में अभ्यास करती हैं। उन्होंने कहा कि जिले के लिए यह गौरव का विषय है, क्योंकि पहली बार इतनी संख्या में बालिकाओं का लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि इन बालिकाओं के चयन ने यह साबित कर दिया है कि यदि बालिकाओं को प्रोत्साहन मिले और अभिभावकों का सहयोग हो, तो वे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...