लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। लखीमपुर खीरी में मनरेगा के भुगतान को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है। ऐसे में मोहम्मदी, बिजुआ सहित चार बीडीओ के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। इस संबंध में संयुक्त आयुक्त मनरेगा संजय कुमार पांडेय ने आदेश जारी किए हैं। ब्लाक बिजुआ के कार्यक्रम अधिकारी व खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह पर राज्य स्तर से स्पष्ट निर्देशों के बावजूद 146.52 लाख रुपये के अनियमित भुगतान का आरोप है। वहीं मोहम्मदी के बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह पर 258.61 लाख रुपये के रोक के बाद भी अनियमित भुगतान किए जाने के आरोप हैं। वहीं दूसरी ओर जन मंच के राजीव गुप्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर लखीमपुर के सभी 15 बीडीओ के खिलाफ जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...