खीरी के एक गांव से किशोरी को भगाया
गंगापार, सितम्बर 9 -- खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के भगा ले जाने के आरोप हैं। घटना के बाद गांव मे हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक दो सितंबर को गांव के ही एक युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों की तहरीर पर खीरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने अधिकारियों से बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक घटना के बाद से गांव से फरार है। यह भी पढ़ें- 15 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा पुलिस ने परिजनों को जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.