लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- लखीमपुर। थाना सिंगाही क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आई एक मूक वधिर 14 साल किशोरी को शनिवार की देर रात दो युवको ने दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में से एक आरोपी समुदाय विशेष का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए सीएससी भिजवाया, जहां से डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शनिवार क्षेत्र के एक गांव की मूक-बधिर 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ पड़ोसी गांव में रिश्तेदार के घर शादी की दावत में शामिल होने आई थी। उसी दौरान रात में मौका देखकर गांव के दो युवक घर के बाहर लगे टेंट से मूक-बधिर किशोरी को खींचकर करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गए। वहीं किशोरी से दुष्कर्म कर भाग गए। जब किशोरी काफी देर दिखाई नहीं पड़ी तो उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान दे...