लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। जीवन ने एक के बाद एक कठिन परीक्षाएं लीं लेकिन ग्राम बसलीपुर ग्रंट की बेटी पूजा दास ने हार मानना नहीं सीखा। माता-पिता के निधन के बाद पढ़ाई छूट गई। फिर विवाह हुआ और जिम्मेदारियां बढ़ीं। एक बेटी की मां बनने के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को मरने नहीं दिया। संघर्षों से लड़ते हुए फिर किताबें उठाईं और आज उसी बेटी ने देश के सबसे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉट सीट पर पिछले सप्ताह महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देकर 12 लाख 50 हजार रुपये जीत लिए। पूजा की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके गांव बसलीपुर ग्रंट बल्कि पूरे गोला और लखीमपुर खीरी जिले को गौरवान्वित किया है। साधारण परिवेश से निकलकर देश के सबसे बड़े प्रश्नोत्तरी मंच तक पहुंचने वाली पूजा आज क्षेत्र की बेटियों क...