खीरी की डॉ. नेहा सिंघई को ओमेन एक्लीसेंस इन वैटरनरी साइंस अवार्ड
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- लखीमपुर। जिले की पशु चिकित्सक डॉ. नेहा सिंघई को ओमेन एक्लीसेंस इन वैटरनरी साइंस अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। इस सम्मान समारोह में देश की 36 महिला पशु चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। डॉ. नेहा सिंघई ने खीरी क्षेत्र में पहली बार आधुनिक पशु चिकित्सा निदान सुविधाओं को व्यापक रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनके एनीमल डायग्नोस्टिक सेंटर में उन्नत एक्सरे, अल्ट्रासोनोग्राफी, कंप्लीट ब्लड टेस्ट व बायोकेमेस्ट्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा आरवी पेट क्लीनिक एंड सर्जिकल सेंटर में विभिन्न प्रकार की जटिल शल्य चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.