खीरी कांड : अभियोजन ने पेश किए चार गवाह, आज फिर होगी सुनवाई
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्व मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बुधवार को सुनवाई हुई। अभियोजन ने चार गवाहों को पेशकर उनके बयान दर्ज कराये। बचाव पक्ष ने गवाहों से जिरह की। इसके बाद, जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए दोनों मुकदमों में आठ अक्तूबर की तारीख नियत कर दी। अभियोजन की पैरवी कर रहे प्रभारी डीजीसी प्रभाकर ब्रह्म मिश्र ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। इस वारदात के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये थे। चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या के मुकदमे में पूर्वमंत्री के पुत्र आशीष मिश्र समेत 13 आरोपी हैं। इसकी सुनवाई बुधवार को थी। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.