लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में शुक्रवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने 63 वें गवाह के रूप में अवधेश कुमार को पेश कर उसके बयान दर्ज कराए। अवधेश कुमार पीएसी में आरक्षी थे और इनकी ड्यूटी क्रीड़ा स्थल के गेट पर लगी थी। बचाव पक्ष ने जिरह की। जिरह पूरी होने के बाद जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तारीख नियत कर दी। प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रभाकर बृह्म मिश्र ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। यह भी पढ़ें- क ककककककककककककककककककककककककककककककककककककककक ककककककककककककककककककककककककककक...