लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- खीरी कांड: नौ को होगी तत्कालीन एडीएम की होगी गवाही खीरी कांड: नौ को होगी तत्कालीन एडीएम की होगी गवाही लखीमपुर, संवाददाता। जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में शनिवार को अभियोजन ने अपने 53 वें गवाह तत्कालीन एएसपी सीतापुर राजीव दीक्षित के बयान दर्ज कराये। गवाह से बचाव पक्ष ने जिरह की। जिरह पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई कर रहे जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 9 जुलाई की तारीख नियत कर दी। 9 जुलाई को अभियोजन अपने 54 वें गवाह के रूप में तत्कालीन एडीएम संजय कुमार के बयान दर्ज कराएगा।

घटना का विवरण जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड...