लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- लखीमपुर। खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की हत्या के मामले में दर्ज कराये गये क्रॉस केस में सोमवार को सुनवाई थी। पिछली सुनवाई पर अभियोजन ने अपना साक्ष्य समाप्त कर दिया था। अब आरोपियों के बयान होने हैं । जिला जज शिवकुमार सिंह ने आरोपियों के बयान के लिए 25 अगस्त की तारीख नियत की है। अभियोजन ने इस मामले में कुल 31 गवाहों को पेश किया है। जबकि इसी कांड में दर्ज कराए गए मुख्य मुकदमे की सुनवाई भी आज ही है। अभियोजन की पैरवी कर रहे एडीजीसी संजय सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को हुए खीरी हिंसा कांड में चार किसानों, दो भाजपा कार्यकर्ताओं, एक पत्रकार और एक ड्राइवर की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इस घटना के बाद दो मुकदमे दर्ज कराये गये थे। दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की हत्या का क्रॉस केस भाजपा ...