लखीमपुरखीरी, मई 15 -- जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्व मंत्री के पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई गुरुवार को थी। अभियोजन के 46 वें गवाह तत्कालीन डीएम अरविन्द चौरसिया से बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो गयी। मामले की सुनवाई कर रहे जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 20 मई की तारीख नियत की है। अगली सुनवाई पर अभियोजन अपने 47वें गवाह को पेश करेगा। इसके लिए दो गवाहों को सम्मन जारी किये गये हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। यह भी पढ़ें- समीर हत्याकांड में अब 18 को होगी सुनवाई इस कांड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये थे। दोनों मुकदमों की...