लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- जिले के बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्वमंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बुधवार को सुनवाई थी। अभियोजन के 51 वें गवाह तत्कालीन सीओ गोला अभिषेक प्रताप अजेय से बचाव पक्ष ने शेष जिरह की। जिरह पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई कर रहे जिला जज शिवकुमार सिंह ने तत्कालीन एसपी खीरी विजय ढुल और तत्कालीन एएसपी सीतापुर राजीव दीक्षित गवाही के लिए तलब करते हुए सुनवाई के लिए 2 जुलाई की तारीख नियत कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। इस काण्ड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये थे। चार किसानों और एक पत्रकार की की हत्या ...