लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बुधवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने 64 वें गवाह के रूप में परिवहन विभाग के माल एवं यात्री कर अधिकारी श्री राम कश्यप को पेश कर उनके बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष ने जिरह की। जिरह पूरी होने के बाद जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख नियत कर दी। अभियोजन ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। यह भी पढ़ें- क्रॉस केस में अगली सुनवाई 17 अगस्त को इस कांड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये थे। चार किसानों और एक पत्रकार की की हत्या के मुकदमे में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्र ...