लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- लखीमपुर। जिले के बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में गुरुवार को सुनवाई थी। अभियोजन के 55 वें गवाह तत्कालीन इंस्पेक्टर बालेंदु गौतम से बचाव पक्ष ने जिरह की। जिरह पूरी होने के बाद जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख नियत कर दी। 17 जुलाई को अभियोजन अपना 56 वां गवाह पेश करेगा। प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रभाकर बृह्म मिश्र ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। यह भी पढ़ें- 'गवाहों को धमकाने में शामिल नहीं थे अजय और आशीष' इस काण्ड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये थे। चार किसानों और एक पत्रकार क...