वाराणसी, मई 2 -- बड़ागांव, संवाद। थाना क्षेत्र के कविरामपुर गेट के पास शनिवार सुबह लगभग 5 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरतपुर, बड़ागांव निवासी 19 वर्षीय आशु राजभर के रूप में हुई है। युवक सब्जी मंडी की ओर खीरा लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया। वह दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। युवक रोज की तरह घर से बाइक पर खीरा लादकर शिवपुर सब्जी मंडी जा रहा था, बाबतपुर से बड़ागांव आ रहे किसी चार पहिया वाहन ने उसे सामने से धक्का मार दिया और बड़ागांव की ओर भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.