खिवाई मोड़ पर ट्रकों की अवैध पार्किंग से लग रहा जाम
मेरठ, जुलाई 1 -- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर कस्बा खिवाई मोड़ पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे रोड पर अक्सर जाम लगा रहता है, जिससे राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहीं नहीं रोड पर लगी अवैध पार्किंग से हादसों की भी आशंका बनी रहती है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से कार्यवाही कर जाम व सड़क हादसों से निजात दिलाने की मांग की। मेरठ-बड़ौत रोड पर लगने वाले जाम को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पास ही स्थित फैक्ट्री में माल लाने-ले जाने वाले ट्रक रात-दिन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। जिससे मार्ग की एक लेन अक्सर बाधित रहती है। वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही रोड पर आएं दिन घंटों जाम लगा रहता है।
स्थानीय निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.