मेरठ, मार्च 11 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी 30 वर्षीय प्रिया की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व खिवाई निवासी छोटू से हुई थी। बताया गया है कि बुधवार शाम अचानक प्रिया की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग खिवाई पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में महिला की मौत ...