खिवाई में पैदल चलना भी हुआ मुहाल, जनता में भारी आक्रोश
मेरठ, मई 23 -- नगर पंचायत खिवाई के वार्ड-13 में बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कस्बे के एक रास्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क पर फैली कीचड़ और गंदे पानी के बीच से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। कस्बा खिवाई के वार्ड-13 के लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में रास्ते पर जलभराव की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से सड़क पर नालियों का पानी बहने के कारण रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। वहीं, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई महिलाएं छोटे बच्चों को संभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.