मेरठ, अप्रैल 17 -- खिवाई पव्वा मिल को कबाड़ी को बेचे जाने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग मिल परिसर के बाहर एकत्र हुए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए मिल को बंद न करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद खिवाई व हर्रा के गणमान्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मिल प्रबंधन से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मिल को क्षेत्र के किसानों और मजदूरों की जीवनरेखा बताते हुए इसके संचालन को जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिल बंद होने से सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा।इस यह भी पढ़ें- 72 घंटे बाद भी नहीं हुई वार्ता, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी दौरान सपा नेता सीपी शर्मा, मोहन सिंह, जन्म सिंह, सेर मोहम्मद, तस्लीम, राकेश कुमार और ठाकुर रणवीर सि...