नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सदर बाजार के बारा टूटी चौक स्थित चार मंजिला इमारत में बने खिलौना गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लगने से दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की पुष्टि के लिए उनके परिजनों के डीएनए नमूने लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, करीब ढाई सौ गज में बनी इस इमारत की निचली मंजिलों पर खिलौनों के गोदाम हैं, जबकि चौथी मंजिल की छत पर अस्थायी ढांचा बनाकर मजदूर रहते थे। बुधवार दोपहर करीब चार बजे इमारत के निचले हिस्से में आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं पूरी इमारत में फैल गया। हादसे के समय छत पर आठ मजदूर होली मनाने के बाद सो रहे थे। धुआं फैलते ही छह मजदूर किसी तरह बाहर निकलने में सफल हो गए, लेकिन दो मजदूर अंदर ही फंस गए। सूचना मि...