रुडकी, अप्रैल 6 -- पुलिस ने खिलौने बेचने वाले से लूट और चोरी की कई घटनाओं में लिप्त शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटी गई नगदी, हथियार और चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। गंगनहर पुल पर ​चार अप्रैल की शाम को खिलौने बेचकर घर जा रहे साइकिल सवार श्याम कुमार से तीन बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। ​पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...