रुडकी, अप्रैल 5 -- मंगलौर के गंगनहर पुल के पास तीन बदमाशों ने एक खिलौना विक्रेता (सेल्समैन) को निशाना बनाते हुए उससे नकदी और दस्तावेज लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कुरड़ी निवासी श्याम कुमार शनिवार की देर शाम मंगलौर सिटी गार्डन क्षेत्र में दिनभर खिलौने बेचने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गंगनहर पुल के समीप पहुंचा, पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसे दबोच लिया। बदमाशों ने उसके साथ हाथापाई और छीना-झपटी की। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित की जेब में रखे करीब 2500 रुपये लूट लिए। इसके अलावा बदमाश उसका आधार कार्ड भी छीन ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर प...