फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद। मेले में रंग-बिरंगे, पारंपरिक और शैक्षणिक खिलौने बच्चों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बने हुए हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित खिलौने बच्चों के मन को खूब भा रहे हैं। अभिभावक भी स्वदेशी और सुरक्षित सामग्री से तैयार इन खिलौनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। खास बात यह है कि कई स्टॉलों पर पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से तैयार खिलौने उपलब्ध हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करते हैं। सूरजकुंड मेला परिसर में उपलब्ध खिलौनों की विविधता बच्चों को रचनात्मकता और सीखने की ओर प्रेरित कर रही है। पारंपरिक गुड्डे-गुड़िया, लकड़ी की गाड़ियां, हाथ से रंगे पशु-पक्षियों के मॉडल तथा शैक्षणिक बोर्ड गेम्स की विशेष मांग देखी जा रही है। खिलौनों के साथ-साथ बच्चों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.